
ब्रजघाट पर म्यूरल स्थापना कार्य पर 3 करोड़ 65 लाख खर्च करेगी सरकार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट के पर्यटन विकास हेतु म्यूरल स्थापना के कार्य हेतु प्रदेश सरकार 3 करोड़ 65 लाख रुपए खर्च करेगी। सरकार ने यह दायित्व उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास को सौपा है साथ ही कार्य पूरा करने के लिए 9 माह की अवधि तय की है।
योजना के तहत बृजघाट की सार्वजनिक दीवारों, सरकारी इमारतों आदि पर पौराणिक महत्व, सांस्कृतिक व सामाजिक संदेश, चित्र पेंटिंग आदि की जाएगी।
बता दे की ब्रजघाट को मिनी हरिद्वार कहा जाता है और प्रदेश सरकार ब्रजघाट को उसी तर्ज पर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए संकल्पबद्ध है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


























