
सावन के चौथे सोमवार पर सबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर हापुड़ के प्रसिद्ध सबली मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी और हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। इंस्पेक्टर मनीष चौहान भी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस की निगरानी के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण तरीके से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार तैनात रहे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















