
पिलखुवा में 35 वर्षीय युवक की मिली लाश, परिवार में कोहराम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में 35 वर्षीय युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान भिकनपुरा निवासी 35 वर्षीय प्रवीन पुत्र धर्मवीर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि प्रवीन डासना में काम करता था। वह घर से घूमने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। बुधवार को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
प्रवीन का शव पिलखुवा में मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिवार में कोहराम मचा है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















