
👁 9 views Views
खेतों में काम कर रहे मजदूर पर बंदरों ने किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में फरीदपुर गोसाई में बंदरों के झुंड ने एक मजदूर पर हमला कर दिया। इस दौरान मजदूर को तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जिसका उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार फरीदपुर गोसाई में मजदूर नागेंद्र गिरी पुत्र सनोफा गिरी बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे ढाना स्थित बाग में काम कर रहे थे। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। इसके बाद घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया जहां मजदूर का उपचार किया गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















