
हापुड में 12 सितंबर 2026 को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद हापुड़ में दिनांक 12 सितम्बर 2026, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत” का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन स्थल-
जनपद न्यायालय हापुड़, तहसील गढ़मुक्तेश्वर, तहसील धौलाना एवं तहसील पिलखुवा में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
लोक अदालत में निस्तारण हेतु वाद-1.न्यायालयों में लंबित वाद: सिविल, फौजदारी, वैवाहिक, श्रम, विद्युत, बैंक ऋण, बीमा, मोटर दुर्घटना प्रतिकर आदि।
2.प्री-लिटिगेशन प्रकरण: बैंक, बीमा, विद्युत, जलकर, नगर पालिका, दूरसंचार, ट्रैफिक चालान आदि।
लोक अदालत के माध्यम से शीघ्र, सस्ता एवं बिना अपील के न्याय प्राप्त होता है।
जनता से अपील:
जनपद के समस्त नागरिकों, अधिवक्ताओं एवं बैंक/बीमा/विद्युत विभागों से अपील है कि वे अपने विवादों को 12 सितम्बर 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु प्रस्तुत करें।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















