
सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार युवक की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नए हाईवे पर रविवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रिंकू पुत्र जगदीश निवासी गांव सलाई थाना हापुड़ देहात के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयंकर था कि बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिवार में कोहराम मचा है।
मामला रविवार की रात का है जब रिंकू बाइक पर सवार होकर सिंभावली की ओर से हापुड़ की ओर आ रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर पहुंचा तो बागड़पुर फ्लाईओवर से आगे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























