
बहादुरगढ़: गाली-गलौज का विरोध करने पर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, चार लोगों पर केस दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के सलोनी गांव से मारपीट और दबंगई की एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां गाली-गलौज का विरोध करने पर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया।
पीड़ित गजेंद्र के अनुसार, वह शाम के समय अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला जोगेंद्र वहां पहुंचा और बेवजह गाली-गलौज करने लगा। जब गजेंद्र ने अभद्रता का विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते आरोपी के साथी—प्रवीन, ललिता व प्रवेश भी हाथों में लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और परिवार पर हमला बोल दिया।
इस अचानक हुए हमले में गजेंद्र का बेटा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में गहरी चोट आई है। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी जोगेंद्र, प्रवीन, ललिता और प्रवेश—इन चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926





















