
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव कन्नौर में गुरुवार की सुबह दो नदियों में हुई भिड़ंत के दौरान एक नदी का सींग दूसरे नदी के पेट में घुस गया जिससे अत्यधिक रक्त स्राव होने से दूसरे नंदी की मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव कन्नौर में आए दिन निराश्रित गोवंशों में भिड़ंत होती रहती है मामला गुरुवार की सुबह का जब दो नदियों के बीच भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के दौरान एक नदी के पेट में सींग घुस गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ग्रामीणों ने नंदी को बचाने का प्रयास किया परंतु ज्यादा खून बह जाने के कारण नंदी की मौत हो गई। ग्रामीण एकत्र हुए और नदी का अंतिम संस्कार कराया। ग्रामीण व स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार बढ़ रही गोवंश की संख्या से आए दिन निराश्रित पशुओं में भिड़ंत होती रहती है। जो किसी दिन बड़े हादसें को न्यौता दे रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निराश्रित गोवंश को उचित संरक्षण और प्रबंधन की मांग की है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























