
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का क्रम जारी है। टीम ने गुरुवार को तीन लैबों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की। टीम ने कुचेसर रोड चोपला, बीपीएल मार्केट, रेलवे रोड पर स्थित दिव्य पैथोलॉजी लैब, खुशी पैथोलॉजी लैब और शिवानी पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। अवैध रूप से संचालित लैब के खिलाफ कार्रवाई से अफरा-तफरी मची है। वहीं अवैध रूप से संचालित अन्य एजेंसियां भी विभाग की रडार पर हैं। इन लैब का संचालन कब से हो रहा था? स्वास्थ्य विभाग इसकी भी जांच कर रहा है।
आपको बता दे कि क्षेत्र में अवैध रूप से पैथोलॉजी लैब का संचालन लगातार जारी है। इसी क्रम में बाबूगढ़ में कुचेसर रोड चोपला पर तीन अवैध लैब के खिलाफ कार्रवाई की गई जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। डॉ. दिनेश भारती टीम के साथ पहुंचे और अवैध रूप से संचालित लैब पर शिकंजा कसा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























