
हापुड़: घेर में बंधे दो पशुओं को चुरा ले गए चोर, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोधना में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां एक घर के घेर में बंधे दो पशुओं को चोर रात के अंधेरे में चुराकर फरार हो गए। पीड़ित विकास सैनी ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार की रात उनके दोनों पशु घेर में बंधे हुए थे। देर रात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। शनिवार की सुबह जब वे घेर में पहुंचे, तो वहां पशु गायब मिले, जिसके बाद उन्हें चोरी की इस घटना की जानकारी हुई।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*























