
दादरी स्थित अंडरपास बना तालाब, तैरकर रास्ता पार कर रहे ग्रामीण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव दादरी में बना अंडरपास लोगों के लिए सर दर्द बन चुका है। इस अंडरपास ने तालाब का रूप धारण कर लिया है जिसकी वजह से लोगों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। हालात यह है कि जो ग्रामीण तैरना जानते हैं वह अपनी जान को जोखिम में डालकर यहां से तैर कर रास्ता पार कर रहे हैं। आने-जाने वाले ग्रामीणों को बेहद परेशानी हो रही है। जल भराव के कारण संपर्क प्रभावित हो गया है। कई ग्रामीण तो अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजर रहे हैं। अंडरपास की यह तस्वीर बेहद ही चिंताजनक है जिसके कारण लोगों में बेहद नाराजगी है जिन्होंने अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा है और मामले का स्थाई समाधान निकालने की मांग की है।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
























