
भारी बारिश में ढहा मकान
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सरावनी में भारी बारिश के कारण एक मकान भरभराकर नीचे आ गिरा। इस दौरान हड़कंप मच गया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई। शोर सुन आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और परिजनों का हाल जाना। इस दौरान फर्नीचर, आदि क्षतिग्रस्त हो गया जिससे मकान मालिक का काफी नुकसान हो गया।
जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार का है जब गांव निवासी महबूब पुत्र मजहर का मकान भरभरा कर नीचे आ गिरा जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय किसी को चोट नहीं आई। छत पर लगी डिश, खिड़की, विद्युत करण आदि सामान क्षतिग्रस्त हो गया, मकान की दीवार व छत गिरने से पीड़ित का काफी नुकसान हो गया जिसने मामले में आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























