
बाबूगढ़: डेरी पर खाद्य विभाग का छापा, परिवहन में लिप्त सेंट्रो भी पकड़ी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला पर स्थित फतेहपुर में एक डेयरी के पास खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थ से भरी सेंट्रो गाड़ी को पकड़ लिया और माल को जब्त कर लिया। बताया जाता है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को अंदेशा है कि यह खाद्य पदार्थ मानकों के अनुकूल नहीं है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा हापुड़ में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी मिलावटी मावे, पनीर की सप्लाई जगह-जगह हो रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फतेहपुर स्थित डेयरी पर छापा मारा। सोमवार को हुई छापामार कार्रवाई के दौरान टीम ने पास में एक सेंटरो गाड़ी को भी पकड़ा जिससे खाद्य सामग्री को बरामद किया जो मावे का परिवहन कर रही थी। अवैध रूप से मावे का परिवहन किया जा रहा था जिसके बाद टीम ने खाद्य पदार्थ का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















