
बदनौली प्रकरण: युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के बदनौली गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और गोलीबारी में हुई दीपक की मौत का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को जब युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देने पहुंचे, तो गांव के बाहर ही पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा कारणों से युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम को गांव के भीतर जाने की इजाजत नहीं दी। गांव के बाहर रोके जाने पर रवि गौतम ने प्रशासन पर सीधा हमला बोला।
विवाद बढ़ता देख पुलिस ने बीच का रास्ता निकाला और पीड़ित परिवार के सदस्यों को गांव के बाहर बस स्टैंड पर ही बुलाकर युवा शक्ति दल के पदाधिकारियों से मिलवाया। जहां दल के नेताओं ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















