
होटल ड्रीम पैलेस में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में होटल मालिक तक पहुंची जांच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली के ड्रीम पैलेस होटल में नाबालिग किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले में होटल संचालक की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।
जांच में सामने आया है कि तीन युवक किशोरी के साथ होटल में पहुंचे थे और उन्हें कमरा उपलब्ध कराया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कमरा बुक करते समय पहचान पत्र और किशोरी की उम्र से जुड़ी जरूरी जानकारी की जांच की गई थी या नहीं।
पुलिस होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और दूसरे साक्ष्यों को खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद होटल संचालक या कर्मचारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















