
हापुड़ में आठ थ्री व्हीलर के खिलाफ कार्रवाई
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में NGT के आदेश के अनुपालन में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने मियाद p कर चुके पुराने वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत डीजल से चलने वाले 10 वर्ष और पेट्रोल से चलने वाले 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की जांच की गई।
बुलंदशहर रोड पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 8 थ्री व्हीलर ऐसे पाए गए, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थे। इन सभी वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें स्क्रैप सेंटर भेज दिया गया।
परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से पुराने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और निर्धारित अवधि पूरी कर चुके वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ रमेश चौबे व यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने टीम के साथ अभियान चलाया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















