👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र में पूजित अक्षत का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी आस्था का परिचय दिया। साथ ही जय श्री राम के उद्घोष भी लगाए जिससे क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए 22 जनवरी को अयोध्या के श्री राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण दिया और कहा कि सभी अपने-अपने घरों पर कीर्तन करें और दीप जलाकर कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस अवसर पर कपिल सिंहल, राहुल, जिनेंद्र आर्य, नाथू प्रधान, देवा प्रधान, राजेंद्र जाखड़, दीनू पंडित, सतबीर आदि उपस्थित रहे।






















