
ऑटो में ठूस-ठूसकर भरे यात्री, सवारी के लटक कर यात्रा करने की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित ततारपुर गोल चक्कर के पास सड़क पर फर्राटा भरते एक ऑटो में तय संख्या से अधिक लोग बैठे हुए हैं। हालात यह है कि एक सवारी तो ऑटो की खिड़की पर लड़की हुई है जो कभी भी हादसे का शिकार हो सकती है। पीछे से आने-जाने वाले वाहनों से हादसा भी हो सकता है जिसकी वजह से यात्री की जान भी जा सकती है। इस तरह के सफर पर लोगों ने कार्रवाई की मांग की है जिनका कहना है कि ऐसी यात्रा पर अंकुश लगाया जाए।
मामला बुधवार का है जब एक ऑटो जैसे ही गोल चक्कर के पास पहुंचा तो आसपास मौजूद लोगों की नजर उस ऑटो पर पड़ी जिसमें देखा जा सकता है कि सवारी ऑटो की खिड़की पर बैठी है जिसके शरीर का आधा हिस्सा बाहर निकला हुआ है। ऐसा करना हादसे को निमंत्रण देना है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706























