
हापुड़ कोतवाल पुलिस ने 134 लोगों पर किया मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए कोर्ट के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया है। 100 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने 134 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (4), 338, 336 (3), 340 (2), 61 (2), 351 (2) के तहत कार्यवाही की है।
हापुड़ कोतवाली पुलिस ने नवीकरीम निवासी गुरनाम सिंह पुत्र स्वर्गीय करतार सिंह की तहरीर के आधार पर भूमि संपत्ति से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए 4 मई की शाम करीब 5:40 बजे यह कार्रवाई की है जिसमें पुलिस ने 134 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने नवीकरीम चंडी रोड निवासी रूप सिंह व पदम सिंह पुत्र लोहार सिंह, प्रेमजीत व रंजीत पुत्रगण लक्खा सिंह, घनश्याम, हरविंदर सिंह, कुंवर सिंह पुत्रगण हजारा सिंह, सुमन अग्रवाल पत्नी कमल अग्रवाल निवासी इंद्रलोक कॉलोनी, हापुड़, शालिनी अग्रवाल पत्नी अंकुर अग्रवाल निवासी इंद्रलोक कॉलोनी हापुड़ समेत 134 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























