
हिम्मतपुर के पास बनेगा अंडरपास
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गंगा एक्सप्रेसवे पर, हिम्मतपुर गांव के पास जो सर्विस रोड रेलवे लाइन होने के कारण रुकी हुई थी, जिसको NH9 तक मिलाने के लिए काफी समय से मांग चली आ रही थी, जिसके लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर ने अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर को क्षेत्र की इस समस्या को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया, उसी ज्ञापन को सासंद ने संलग्न कर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव को अवगत कराया, रेलवे वालों की तरफ से बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड को पूरा करने के लिए रेलवे लाइन पर अंडरपास या पुल जो भी संभव हो इसका सर्वे करने के लिए जूनियर इंजीनियर अनुज कुमार आये । जहां मौके पर भाकियू अराजनैतिक जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर, रवि भाटी, संजय बंसल, वीरेंद्र नेताजी, धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























