
👁 54 views Views
हापुड़ नगर पालिका से चंद कदमों की दूरी पर रेलवे रोड पर 10 फीट तक किया अतिक्रमण
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर अतिक्रमण अपने चरम पर है। दुकानदारों ने 10 फीट आगे तक दुकानों को सड़क पर सजाया हुआ है। अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूलों की छुट्टी के दौरान तो हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि नगर पालिका परिषद हापुड़ से चंद कदम की दूरी पर दुकानदारों, ठेले वालों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। अतरपुरा चौपला के पास हुए अतिक्रमण की सुध लेने वाला कोई नहीं है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131























