👁 0 views Views
नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी ताज मोहम्मद ने आरोप लगाया है कि वह 14 नवंबर को नमाज पढ़ कर घर लौट रहा था जिस पर गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान उसके साथ अभद्रता की और लाठी-डंडों व हॉकी से बुरी तरह पीठ कर घायल कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। थाना देहात प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दिवाली ऑफर: FIRST CRY पर 50% तक की छूट: 7409502502























