
👁 52 views Views
भारी वस्तु से वार कर की अन्नु की हत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना धौलाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उदारामपुर नगला में 8-10 दिन पहले पति के साथ किराए पर रहने आयी महिला की हत्या की घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है एवं घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मृतक महिला पंजाब की निवासी थी एवं मृतका का पति मौके से फरार है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























