
👁 7 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फूलड़ी में बीती रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान की दीवार भरभराकर नीचे आ गिरी जिसके कारण एक पशु की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान पीड़ित का करीब ₹2,00,000 का नुकसान हो गया।
मामला शुक्रवार की रात का है जब अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान गांव फूलड़ी में स्थित एक मकान की दीवार अचानक ढह गई जिसके कारण अफरा-तफरी मच गई। मलबे की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926






















