
पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी हेतु टीम गठित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्रान्तर्गत बीती रात रात्रि गस्त (लेपर्ड डियूटी) के दौरान पुलिस कर्मी दौलत राम व अभिषेक त्यागी द्वारा चैकिंग की जा रही थी। एक बाइक पर सवार कुछ अज्ञात युवकों को पूछताछ हेतु रोका गया तो उनके पास से शराब की बोतले इत्यादि मिलने पर उनके द्वारा विवाद/झगड़ा किया गया तथा युवकों द्वारा अपने अन्य साथियों को बुलाकर लेपर्ड डियूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई जिसमें कर्मचारियों को चोट आई है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रकरण के संबंध में थाना हापुड़ देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है, घटना में संलिप्त आरोपियों की तलाश हेतु थाना स्तर पर टीमों का गठन कर सार्थक प्रयास जारी है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























