
स्क्रैप के लिए दी गई गाड़ी को नामी कंपनी के कर्मचारी ने धोखाधड़ी कर महिला को बेची
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने महिंद्रा के अधिकृत शोरूम में तैनात कर्मचारी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि स्क्रैप के लिए आई गाड़ी को उन्होंने महिला को बेच दिया और गाड़ी महिला के नाम नहीं कराई। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने न्यायालय का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर यूसुफ समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रामपुर जनपद के जैन इंटर कॉलेज के खारी कुआं निवासी सुचित मांगलिक ने बताया कि उन्होंने 24 जून 2024 को टाटा सफारी गाड़ी स्क्रैप करने के लिए थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित शिवा ऑटो कार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अभिकर्ता यूसुफ को भेजी थी। यूसुफ ने उन्हें बताया कि उनका शोरूम महिंद्रा का अधिकृत शोरूम है और वह 120 दिन में उनकी कार को ट्रांसफर कराने की समस्त कार्रवाई पूरी कर उसे कटवा देगा। उसके बाद शोरूम के मालिक ने उन्हें बिना बताए उनकी कार गीता निवासी गांव बनरहा जिला गोंडा को बेच दी। विरोध करने पर शोरूम के अभिकर्ता यूसुफ ने गीता के पक्ष में NOC निकलवाने के लिए कहा और शीघ्र उनकी कार ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया। 21 अप्रैल 2025 को उन्होंने कार की NOC भी यूसुफ को जारी की लेकिन कई महीने बीतने के बावजूद भी उनकी कार ट्रांसफर नहीं कराई गई। ऐसे में उन्होंने न्यायालय का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यूसुफ समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399


























