
मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास व रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के संचालक स्वामी सूर्यनंद गिरी महाराज ने कुछ लोगों पर मंदिर पर कब्जा करने की कोशिश और उनसे रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। हालांकि स्वामी सूर्यानंद गिरी महाराज का कहना है कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर चुकी है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। गिरफ्तारी की मांग को लेकर वह कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की।
गढ़मुक्तेश्वर की ग्राम पंचायत कल्याणपुर में स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के संचालक स्वामी सूर्यनंद गिरी जी महाराज और ग्राम प्रधान सुंदर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे जिन्होंने बताया कि कुछ दबंग लोग मंदिर की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और उनसे फिरौती मांग रहे हैं। प्रकरण से जुड़ा मुकदमा भी आरोपियों ने दर्ज कराया लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने गिरफ्तारी की मांग की और एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान उनके साथ ग्राम प्रधान सुंदर, विक्रम सिंह, देवेंद्र कुमार, राकेश चौहान, सुरेश आदि भी उपस्थित रहे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























