
हापुड़: मेडिकल मार्केट में आम रास्ते पर कब्जा जमाने वाले कब्जेधारियों पर हो मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेडिकल मार्केट में दो मेडिकल स्टोर के संचालकों द्वारा आम रास्ते पर कब्जा करने के मामले में भले ही अधिकारियों ने खाना पूर्ति करते हुए शीर्ष अधिकारियों के आदेश पर आम रास्ते को कब्जा मुक्त कर दिया है लेकिन अभी तक कब्जे धारी पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है जिससे भविष्य में पुनः आम रास्ते पर कब्जा करने की संभावना भी बनी हुई है। मामले में संबंधित विभाग कब्जा धारी पर मुकदमा दर्ज कराए जिससे भविष्य में ऐसी हरकत कोई ना कर सके।
ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले इस रास्ते को लेकर विवाद भी हुआ था लेकिन दो मेडिकल स्टोर के संचालकों ने आम रास्ते पर खुद का कब्जा बताते हुए ताला जड़ दिया था जिसका लोगों ने विरोध भी किया लेकिन किसी ने इसकी सुद्ध नहीं ली। जब नगर पालिका ने कोई कार्रवाई नहीं की तो लोग अन्य अधिकारियों के पास पहुंचे जिनके निर्देशों पर कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने अपने स्तर से मामले में कार्रवाई नहीं की। जब शीर्ष अधिकारियों ने निर्देश दिए तभी कार्रवाई हुई। मामले में अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
हापुड़ के जवाहरगंज में हाल ही में एक-टू साइड प्लॉट में मेडिकल स्टोर खुला है। इसके संचालक द्वारा आम रास्ते पर कब्जा जमा लिया गया और अपना ताला ठोक दिया। अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों ने विरोध किया तो उनके साथ भी जमकर कहासुनी हुई लेकिन पीड़ित व्यापारी शीर्ष अधिकारियों के समक्ष पहुंचे जिनसे मिले आदेशों के पश्चात मामले में कार्रवाई की गई और टीम ने सड़क को कब्जामुक्त कराया। मेडिकल स्टोर संचालकों की मांग है कि कब्जा करने वाले दबंग मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216

























