
वर्दी पहनकर ररील बनाने वाले रीलबाज पुलिसकर्मी होंगे चिन्हित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने इंटरनेट मीडिया पर रील बनाने व आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के बाद जिले में भी पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। ऐसे में ऐसे पुलिसकर्मी चिन्हित होंगे जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञाननंजय सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि कई सेवारत व प्रशिक्षु पुलिसकर्मी इंटरनेट मीडिया पर वर्दी में रील व वीडियो बनाकर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर रहे हैं। इससे सरकारी कार्य प्रभावित होने संग पुलिस की छवि पर असर पड़ रहा है। गोपनीयता भी भंग होती है। मामले में ऐसे पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए। पुलिसकर्मी बिना अनुमति किसी सरकारी सूचना, ड्यूटी से जुड़े वीडियो या विभागीय गतिविधियों को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट नहीं कर सकेंगे। वर्दी में अनुशासनहीनता दर्शाने वाले पोस्ट पर विशेष निगरानी होगी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























