
👁 40 views Views
सुल्तानपुर रोड पर कृषि भूमि के दाम दो गुना हुए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रॉपर्टी के बढ़ते हुए निवेश के कारण जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं। हापुड़ के गांव ततारपुर में सुल्तानपुर रोड पर गत एक वर्ष में भूमि के दाम दो गुना हो गए हैं।
हापुड़ के गांव ततारपुर के पास सुल्तानपुर रोड पर जिस कृषि भूमि के दाम साढ़े छह हजार रुपए प्रति गज थे आज उसी भूमि के दाम 15 हजार रुपए प्रति गज बताई जा रहे हैं। कृषि की यह भूमि हापुड़ के कई उद्यमियों ने दो-तीन वर्ष पहले खरीदी थी। इसे कहते हैं मुकद्दर। आजकल इस भूमि में पशु चारा खड़ा है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















