
लूट के मामले में हापुड़ निवासी सिरसागंज में गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में 27 अप्रैल को अध्यापक नगर में बीज व्यापारी राजकुमार के मुनीम से हुई 10 लाख रुपए की लूट के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हापुड़ निवासी गुलजार और हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थाना क्षेत्र स्थित एक बंद मकान से 1.70 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। बताया जा रहा है कि मामले में सुनील निवासी हापुड़ और मुकेश निवासी करनाल हरियाणा पहले जेल जा चुके थे। पुलिस ने अब गुलजार और अभिषेक को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ यूपी, दिल्ली, हरियाणा के कई थानों में मुकदमे पंजीकृत है।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















