हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सैक्स रैकेट चलाने के आरोपी को पुलिस ने हापुड़ से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह वही आरोपी है जिसपर मेघालय में बड़े स्तर पर सैक्स रैकेट चलाने का आरोप है। मामले में इससे पहले 73 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
ज्ञात हो कि मेघायल के एक फार्म हाउस पर पुलिस ने छापा मारकर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। यह रैकेट मेघायल के फार्म हाउस में चल रहा था। मामले में मेघालय के नेता बर्नार्ड एन मारक को हापुड़ से गिरफ्तार किया गया है। मेघालय पुलिस आरोपी को लेकर मेघालय के लिए रवाना होने वाली है। मामले में पहले ही 73 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोप है कि यह नेता अपने फार्म हाउस में सेक्स रैकेट चला रहा था जहां से छह नाबालिग बच्चों को बचाया गया था। पुलिस अधिकारी ने उस दौरान मेघालय में छापेमारी के दौरान शराब की करीब 400 बोतलें और 500 से ज्यादा कंडोम बरामद किए थे। छापेमारी में 27 वाहन, 8 दोपहिया वाहन और क्रॉसबो और तीर भी जब्त किए गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी हापुड़ कैसे पहुंचा?
भाई को भेजें राखी:

























