
बाइक के सामने नीलगाय आने से हादसा, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव वनखणडा में बाइक सवार एक युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार चंदन सिंह निवासी गांव चंद्रपुर नगला, थाना बीबी नगर कुचेसर रोड चोपला स्थित एक कंपनी में ड्यूटी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक खेत से एक नीलगाय निकलकर बाइक के सामने आ गई। बचाने के प्रयास में चंदन सिंह का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में चंदन सिंह को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















