
हापुड में जबरदस्त होती है वाहनों की चैकिंग
हापुड सीमन (ehapurnews.com):यदि आप किसी वाहन के द्वारा हापुड जनपद सीमा में प्रवेश कर रहे हो तो अलर्ट हो जाए, बिना ट्रैफिक रूल का पालन किए बिना आप आगे न बढे वरना कही न कही पुलिस आपको चैकिंग करती हुई मिल जाएगी और आप पुलिस कार्रवाई के शिकार हो जाए तो कोई ताज्जुब नही होगा।
जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों ने सोमवार की रात को पुलिस बल अपने-अपने क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों,बाजार,मार्गों आदि में पैदल गस्त की और संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की सघन चेकिंग की।पुलिस ने लोगो को चेताया है कि वे ट्रैफिक रूल का पालन करे और नाबालिग के हाथ में वाहन न दें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



















