
गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार की भिड़ंत में कई घायल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में ग्राम आलमनगर के पास सोमवार की रात गंगा एक्सप्रेसवे पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। ग्राम आलमनगर के सामने गंगा एक्सप्रेसवे पर ईंट से लदा हुआ ट्रैक्टर का अगले चक्के का एक्सल टूट गया जिससे वह सड़क पर ही पलट गया जिसमें सवार चार-पांच व्यक्ति घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर है। वहीं अमरोहा की ओर से आ रही कार भी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के नीचे घुस गई।
हादसे में कार व ट्रैक्टर में सवार कई लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस कर्मी, पेट्रोलिंग टीम, थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















