
हापुड की तीनों तहसीलों में 85 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 13 का निस्तारण किया गया
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):हापुड की जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील दिवस धौलाना का आयोजन किया गया। तहसील दिवस धौलाना में 32 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर संबंधित अधिकारियों द्वारा 02 का निस्तारण कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की तहसील दिवस के दौरान जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही है उसमें समय सीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें किसी भी शिकायतकर्ता को परेशान ना किया जाए। शिकायतकर्ता की शिकायत को शांतिपूर्ण सुने तथा उसका निस्तारण समय सीमा के अंतर्गत करना सुनिश्चित करें यदि किसी शिकायत में जाँच का विषय होता है तो तुरंत मौके पर जाकर समस्या की जांच करें। जांच के उपरांत उसका निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए उन्होंने कहा कि शासन स्तर से समाधान दिवस की निरंतर मॉनिटरिंग की जाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतो को गंभीरता से लेते हुए समय सीमा के अंदर उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकार सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में तहसील दिवस गढ़मुक्तेश्वर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जहां पर 31 शिकायत प्राप्त हुई और 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके साथ ही हापुड़ तहसील की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा के समक्ष 22 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 4 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867






















