
👁 18 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के न्यू हाईवे पर सिखेड़ा के पास एक बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे बाइक पर सवार सिपाही पुलकित सैनी पुत्र महावीर सैनी निवासी रामकला थाना गजरौला जनपद अमरोहा घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से सिपाही को मेरठ रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सिपाही पुलकित सैनी अपनी बाइक से दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वह सिखेड़ा के न्यू हाईवे के पास पहुंचे तो बाइक असंतुलित होकर गिर गई जिसके बाद पुलकित सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























