
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,34,214 मामले हुए निस्तारित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में शनिवार को मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति हरवीर सिंह, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, जनपद हापुड़, उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घघाटन फीता काटकर, दीप प्रज्ज्वलित कर, माँ सरस्वती की प्रतिमा का पुष्पार्चन तथा माल्यार्पण कर किया गया। उद्घघाटन कार्यक्रम में अजय कुमार सिंह प्रथम, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़, गुरप्रीत सिंह बावा पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हापुड़, पीयूष पाण्डेय, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, हापुड़, श्री हनी गोयल, अपर जिला जज-प्रथम, हापुड़, श्री अवनीश कुमार राय, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, श्री सौरभ कुमार वर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़, श्री ज्ञानेन्द्र सिंह यादव ,अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश (पोक्सो अधिनियम),प्रथम हापुड़, श्री यज्ञेश चन्द्र पाण्डेय अपर जिला जज (एस.सी.एस.टी)एक्ट, हापुड़ श्री शेष बहादुर निषाद, अपर जिला जज द्वितीय, हापुड़, श्रीमति मिताली गोविंद राव, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम, हापुड़, श्री विरेश चन्द्रा, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय द्वितीय तथा समस्त न्यायालयों के पीठासीन न्यायिक अधिकारीगण, श्री आशीष सक्सैना मुख्य प्रबन्धक (एल0डी0एम) केनरा बैंक हापुड़, श्री शीशपाल सिंह, मैनेजर लीड बैंक, हापुड़ एवं, बार अध्यक्ष, श्री देवेन्द्र नवादा व सचिव, श्री रवि कुमार एवं विद्वान अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण, बैंक के अधिकारीगण तथा वादकारीगण उपस्थित रहें। मंच का संचालन श्री यज्ञेश चन्द पाण्डेय, अपर जिला जज विशेष (एस.सी.एस.टी) एक्ट, हापुड़ द्वारा किया गया।
माननीय न्यायमूर्ति श्री हरवीर सिंह, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, जनपद हापुड़, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु समस्त बैंक अधिकारीगण को उपस्थित होने वाले बकायादारों को अधिक से अधिक छूट के साथ लोन सैटलमेंट करने हेतु अनुरोध किया गया एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण को ज्यादा से ज्यादा से मामलों को निस्तारित करने हेतु अनुरोध किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रबन्धन अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, हापुड़ श्री अवनीश कुमार राय की देखरेख में श्री सौरभ कुमार वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा किया गया। इसी क्रम में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों द्वारा 234214 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में माननीय जिला जज महोदय अजय कुमार सिंह प्रथम द्वारा 06 वादों का निस्तारण किया गया। श्री पीय़ूष पाण्डेय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, हापुड़ द्वारा 38 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें से 06 जोड़ों को सुखमय जीवन व्यतीत करने हेतु न्यायालय कक्ष से विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हापुड़ श्री गुरप्रीत सिंह बावा द्वारा 40 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 1,36,55,000/- रूपये का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला जज प्रथम, हापुड श्री हनी गोयल द्वारा 08 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु0 40,500/- रुपये का सैटलमेंट किया गया। अपर जिला जज विशेष पोक्सो अधिनियम, हापुड, श्री ज्ञानेन्द्र सिंह यादव द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया एवं 15,000/- रु० का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला जज विशेष (एससी/एसटी)अधिनियम, श्री यज्ञेश चन्द्र पाण्डेय द्वारा 10 वादों का निस्तारण किया गया एवं मु0 2500/- रु0 का अर्थदण्ड वसूल किया गया। श्री अवनीश कुमार राय, अपर जिला जज (पोक्सो) एक्ट द्वितीय, हापुड द्वारा 160 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम, मिताली गोविंद राव द्वारा 03 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 1500/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय द्वितीय, श्री विरेश चन्द्रा द्वारा 03 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 2000/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सौरभ कुमार वर्मा द्वारा 3131लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 8500/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया एवं मु0 1,71,800 रु0 का सेटलमेंट किया गया। श्री असगर अली, सिविल जज (सी0डि0), द्वितीय, द्वारा 39 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु0 78,11,573/- रु0 की बाबत उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। डा0 ब्रह्मपाल सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हापुड़ द्वारा कुल 408 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें रु0 11,490/- का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (सी०डि) प्रथम, श्री आदित्य जायसवाल द्वारा 03 वादों का निस्तारण किया गया। श्री सुनील शेखर, सिविल जज (सी0डि0), एफ.टी.सी, द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया जिसमें 1,00,000/- रुपये का सेटलमेंट किया गया। सिविल जज (जू0डि0) प्रथम, हापुड़ सुश्री जाग्रति-प्रथम द्वारा 13 वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज (जू0डि0) द्वितीय, हापुड सुश्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा 08 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें से मु0 8500/- रु का सेटलमेंट किया गया व मु0 3000/- रु0 का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, हापुड़ सुश्री साधना सिंह द्वारा 174 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 20,400/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, गढ़मुक्तेश्वर श्रीमति पारुल कुमारी द्वारा 127 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 4720/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर श्री पंकज कुमार द्वितीय द्वारा 234 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 2300/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया एवं मु0 2,50,000/- रु0 का सैटलमेंट किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना श्री दीपक गौतम द्वारा 32 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 300/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू०डि०) त्वरित न्यायालय, द्वितीय सुश्री आभा द्वारा 67 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 10,00,000/- रु० का सेटलमेंट किया गया एवं 1660/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू०डि०) त्वरित न्यायालय, प्रथम श्रीमति शेली शरन द्वारा 5 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 1700/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सौरभ कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रकार जनपद हापुड़ के समस्त न्यायालयों द्वारा कुल 4511 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल 2,31,80,443/- रुपये का सेटलमेंट किया गया एवं विभिन्न बैंकों द्वारा नियत 8045 वादों में से विभिन्न प्रकार के प्री-लिटिगेशन 188 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर अकंन 2,85,01,000/- रूपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया जिसमें 88,27,000/- रुपये की धनराशि नगद प्राप्त हुई। जनपद के राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्रकार के 229497 मामलों का निस्तारण किया गया।
इस प्रकार जनपद में कुल 234214( दो लाख चौत्तीस हजार दो सौ चौदह ) मामलों का निस्तारण कर अंकन 5,16,81,443/- रूपये (पांच करोड़ सोलह लाख इक्यासी हजार चार सौ तैत्तालीस रु मात्र ) का सेटलमेंन्ट किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सौरभ कुमार वर्मा ने लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए समस्त न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक, पुलिस व बैंक अधिकारीगण एवं समस्त कर्मचारीगण का आभार व्यक्त किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























