
बस में सवार यात्रियों के रुपए निकालने वाला महिलाओं का गैंग सक्रिय, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने बस में सवार महिला को घेरकर पर्स से रुपए निकालने के मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी महिलाओं की भी पहचान कर ली है जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
हापुड़ के न्यू शिवपुरी निवासी सोनिका जैन पत्नी अंकित सिंघल 7 अगस्त को ततारपुर बाईपास चौराहे पर मेरठ की बस में बैठी। बस के इंतजार में उनके साथ चार महिलाएं भी खड़ी थी। बताया जा रहा है कि बस में चढ़ते ही महिलाएं भी बस में चढ़ी और मौका पाकर महिला को घेर लिया और चुपचाप ₹90,000 निकाल लिए जब महिला ने अपना पर्स देखा तो उसमें से रुपए गायब थे जिसके बाद उसके होश उड़ गए। महिला ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि महिलाओं की पहचान पुलिस ने कर ली है जो कैमरे में कैद हो गई।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867




















