
युवक को पीट कर अधमरा करने के मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के होशदार पुर गढ़ी के युवक को जंगल स्थित नलकूप पर ले जाकर कुछ आरोपियों ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव होशिदारपुर गढ़ी की सुषमा ने बताया कि 8 अक्टूबर को उसके पुत्र जय को गांव के ही शारुल, अनिल, बॉबी और अंशु घर से बुलाकर ले गए थे। पहले उसे होटल पर ले गए जहां से शाहरुल के नलकूप पर लेकर पहुंचे। आरोपियों ने पीट-पीट कर उसे अधमरा कर दिया जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: दीवान स्कूल के सामने खुल गया है HOME BOSS HARDWARE होलसेल दाम पर खरीदें सामान 9568911464
























