हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ निवासी एक व्यक्ति कोरोना की चपेट में आ गया है जिसका उपचार खुर्जा में चल रहा है। कोरोना की चपेट में आए मरीज के परिजनों का हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिया जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है।
हापुड़ के मोहल्ला जसरूपनगर निवासी 45 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसका दिल्ली के एक अस्पताल में पेट का ऑपरेशन होना था। अस्पताल में ऑपरेशन से पहले मरीज की आरटी-पीसीआर जांच हुई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। मरीज खुर्जा में नौकरी करता है जिसका हापुड़ आना-जाना लगा रहता है। जांच रिपोर्ट में परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। संक्रमित मरीज को कोरोना को दोनों डोज़ लग चुकी हैं।
VIMTA LAB: 550 रु में कराएं 45 टेस्ट: 9897298411


























