समाजसेवी अनिल गोयल के निधन से हर कोई शोक में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ शहर की एक ऐसी धार्मिक विभूति व दानी पुरुष अनिल गोयल की आगरा के निकट एक सड़क हादसे में हुई मौत से पूरा शहर शोक में डूबा है। सभी ने प्रभु से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।
भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित व गौ प्रेमी अनिल गोयल सदैव धार्मिक आयोजनों, संत सेवा, गौ सेवा आदि कार्यों में तन, मन, धन से निस्वार्थ भाव से सेवा करते थे। ऐसे आयोजनों में वह दिल खोल कर सेवा करते थे।
समाज सेवी अनिल गोयल हापुड़ का एक ऐसा व्यक्तित्व था जिसने कभी अपने नाम का प्रचार-प्रसार नहीं किया और न ही अपने नाम को कोई पत्थर लगवाया। मन में सदैव सेवा भाव रखने वाले व प्रचार से कोसों दूर रहने वाले अनिल गोयल आज हम सबके बीच नहीं रहे है। ई हापुड़ न्यूज अपने संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभु से प्रार्थना करता है कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
Siddharth Children Academy: Admission Open: 9568113347

अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल मैदान में






















