👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की नवीन मंडी के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और करीब छह वाहनों के चालान किए। दरोगा मनेन्द्र कुमार ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वाहनों की चेकिंग की और नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों के चालान काटे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कहना है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में उप निरीक्षक ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गढ़ रोड पर स्थित भीम नगर चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के जमकर चालान काटे।






















