गुरु रविदास जी के उपदेश आज भी प्रासंगिक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ की अगुवाई में रविवार को हापुड़ में कांग्रेसजनों ने गुरु रविदास जी जयंती धूमधाम से मनाई और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के आदर्शों व उपदेशों को समाज के लिए अनुकरणीय बताया।
कमेटी के शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, नरेश भाटी, राहुल शर्मा, अंकित शर्मा, देवेंद्र कुमार, सुखपाल गौतम, कुसुम लता, अंकुर अग्रवाल, रघुवीर सिंह गौतम आदि कांग्रेसजन गढ़ रोड स्थित अहाता अग्रसेन के निकट संत रविदास जी के मंदिर पहुंचे, जहां कांग्रेसियों ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं, आदर्श तथा उपदेश समाज के हर वर्ग के लिए अनुकरणीय व प्रासंगिक है। संत रविदास जी की देश के महान संतों में गिनती होती है। उन्होंने समाज में जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता पर बल दिया। आज सभी संकल्प लें कि वे उनके उपदेशों को जीवन में उतार कर आगे बढ़ेंगे।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर


























