👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कुछ ऐसे लोग हैं जो कि अपात्र होने के बावजूद भी राशन कार्ड के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में गढ़मुक्तेश्वर के एसडीएम विवेक कुमार यादव का कहना है कि जल्द ही राशन कार्डों का सत्यापन किया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कुल आबादी के 75% लोगों को खाद्य सुरक्षा के घेरे में लाने के लिए नगर पालिका लक्ष्य पूरा कर चुकी है। ऐसे में कई अपात्र भी योजना का लाभ उठा रहे हैं जिसकी वजह से पात्रों को लाभ उठाने में काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में गढ़मुक्तेश्वर एसडीएम ने निर्देश दिए हैं कि राशन कार्ड का सत्यापन हो जिससे पात्रों तक सरकारी योजना का लाभ पहुंच सके।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























