हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के डी आर यू सी मेंबरों की एक बैठक शुक्रवार को बरेली में हुई जिसमें हापुड़ के अनिल कुमार जैन, पिलखुवा के ठाकुर प्रदीप कुमार ने भी हिस्सा लिया। अनिल कुमार जैन ने बताया कि इस दौरान कई मुद्दों को उठाया गया जिसमें रेलवे के फाटक नंबर 73 मेरठ रोड पर अंडरपास बनवाने की मांग रखी गई, हापुड़ से वृंदावन तक ट्रेन चलाई जाने, रेलवे स्टेशन के बाहर चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था, कोच की स्थिति के लिए इंडिकेटर प्लेटफार्म पर लगाए जाएं, प्लेटफार्म नंबर 2, 3 पर जर्जर पर शेड दुरुस्त कराए जाएं, शौचालयों में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की जाए, वाटर कूलर आदि स्टेशन पर लगाए जाएं, आदि मांगे इस दौरान बैठक में उठाई गई जिससे रेल यात्रियों को यात्रा करने में आसानी हो। इस दौरान आश्वासन मिला कि अंडरपास जल्द बनेगा।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























