9 वारंटी जेल भेजे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में वारंटियों की गिरफ्तारी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। पुलिस ने तारीख पर अदालत में हाजिर न होने पर 9 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पिलखुवा पुलिस ने दो वारंटी छिद्दापुरी के कमरुद्दीन व प्रहलाद नगर के रामभूल को, हापुड़ देहात पुलिस ने वारंटी सोटावली के राहुल, बनारसीपुरा के देवेंद्र को, गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर के मौहल्ला लाला को, सिम्भावली पुलिस ने गांव सलारपुर के पवन को, धौलाना पुलिस ने गांव बझैड़ा कला के अनीस को, हाफिजपुर पुलिस ने दो वारंटी गिरधरपुर के मोहित तथा गांव हसनपुर के अनिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी वारंटियों को जेल भेज दिया है। पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























