हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की और पांच प्रकरणों में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। इस दौरान जावेद पुत्र राशिद अहमद व साजिद द्वारा गांव ट्याला किठौर पर लगभग 5,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग, सुभाष पुत्र सगवा, संजय त्यागी तथा नितिन गर्ग द्वारा गांव दोयमी में लगभग 18,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, गोपाल गर्ग द्वारा गांव दोयमी में लगभग 6,500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग, विनोद सागर, विजय, अनिल, हरकेश, दुष्यंत त्यागी द्वारा गांधी विहार आवास विकास कॉलोनी के पास लगभग 8,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग, अरविंद सिंघल सोनू, अजय तथा मास्टर हरिओम द्वारा किसान कोल्ड स्टोर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली रोड हापुड़ में लगभग 6000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया।
एचपीडीए की इस कार्रवाई में अवर अभियंता अंगद सिंह, नीरज कुमार शर्मा, थाना देहात पुलिस आदि की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























