
भाजपा परिवार में हापुड चेयरमैन का स्वागत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):नगर पालिका परिषद हापुड की चेयरमैन पुष्पा देवी व उनके पति श्रीपाल तथा समर्थकों के द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर हापुड भाजपा परिवार ने स्वागत किया है।
भारतीय जनता पार्टी हापुड़ के जिला कार्यालय पर एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया।भाजपा जिला अध्यक्ष हापुड़ कविता माधरे ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि चेयरमैन पुष्पा देवी,उनके पति श्रीपाल तथा समर्थको द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर भाजपा परिवार सभी का स्वागत करता है और इससे भाजपा संगठन को बल मिलेगा। हम सभी साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा “सबका साथ सबका विकास “को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत रहेंगे।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586



















