
सपा नेता दिग्विजय सिसोदिया ने किया कांवड़ियों का स्वागत, सेवा कर लिया आशीर्वाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिसोदिया ने शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत कर सेवा की। उन्होंने कांवड़ियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान दिग्विजय सिसोदिया ने कहा कि श्रावण के पावन महीने में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा और उनका स्वागत करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों की सेवा करना एक पुण्य कार्य है। वहीं, दिग्विजय सिसोदिया ने हापुड़ के सबली महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर माहौल भक्ति के रंग में रंग गया और उद्घोष से गूंज उठा।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788



















